एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed)आज सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। अक्सर उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। ऐसे में उर्फी का लेटेस्ट डांस वीडियो तेजी से चर्चा में बना हुआ है।
उर्फी वीडियो में सनी लियोनी के हाल ही में रिलीज हुए सॉन्ग 'नाचे मधुबन में राधिका...' पर धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रही हैं। गाने पर हुक स्टेप्स करते हुए उर्फी का जोश और एक्साइटमेंट सांतवें आसमान पर है। उर्फी इस गाने को कितना एन्जॉय कर रही हैं। उर्फी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- 'इस सॉन्ग पर डांस करने से खुद को रोक नहीं पाई। डांसर तो नहीं हूं, लेकिन हुक स्टेप ने मुझे हुक्ड कर लिया है।'














