बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के रियलिटी शो द बिग पिक्चर में नए साल के ओकेजन में चार चांद लगाने मस्तमौला, नंबर वन डांसर और दर्शकों के चहेते गोविंदा (Govinda) आ रहे हैं। शो के कुछ प्रोमोज सामने आए हैं, जिन्हें देख वाकई बहुत मजा आ जाएगा। पहले प्रोमो में रणवीर, नए साल के मौके पर गोविंदा का शो में स्वागत करते हैं। गोविंदा जैसे दिग्गज एक्टर को सामने देख रणवीर अपनी खुशी को रोक नहीं पाते और और एक्टर के पैरों पर गिरकर उन्हें साष्टांग नमस्कार करते हैं। दोनों एक्टर्स वीडियो में गोविंदा के पॉपुलर गाने 'यूपी वाला ठुमका लगाओ' पर कमाल का डांस करते नजर आए। इस परफॉर्मेंस के बीच गोविंदा अपनी कॉमेडी का तड़का भी लगाते हैं।
वे शो में पहुंचकर अपने हिट डायलॉग कहते हैं- 'इतनी खुशी इतनी खुशी मुझे आज तक कभी नहीं हुई।' उनका यह डायलॉग सुन रणवीर ठहाके मारकर हंसने लगते हैं।














