टीवी की नागिन तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा दोनों रिलेशनशिप में है। इन दोनों सितारों ने रिलेशनशिप में आने के बाद एक साथ इस बार पहली होली मनाई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तेजस्वी (Tejasswi Prakash) की इस होली ख्वाहिश थी कि उसे पहले सबसे पहले रंग अगर कोई लगाए तो वो करण कुंद्रा ही हो। करण ने तेजस्वी की इस ख्वाहिश को पूरा किया। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस के पोस्ट से हुआ जो तेजस्वी ने इंस्टाग्राम पर किया था। तेजस्वी ने करण संग तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हां हां उसने मैनेज किया और मुझे सबसे पहले रंग लगाया। आप सभी को हमारी तरफ से हैप्पी होली।'














