कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू के रोल से फेमस हुई निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में चुलबुली अंदाज में नजर आने वाली निधि भानुशाली रियल लाइफ में काफी बोल्ड और ग्लैमरस है। निधि अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। हाल ही में निधि भानुशाली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तसवीर को उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाया है। फोटो में वो व्हाइट कलर की बिकिनी टॉप में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने अपने बालों को आगे रखा हुआ है और कैमरे को देखकर सेल्फी क्लिक कर रही है। फोटो देखने से ऐसा लगता है कि वो किसी रेस्टोरेंट में दिख रही है।














