श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट फेवरेट और स्टाइलिश एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं। साथ ही एक्ट्रेस की बेटी पलक तिवारी सोशल मीडिया पर आज किसी सेंसेशन से कम नहीं हैं। दोनों अपनी लेटेस्ट फोटोज़ इंस्टाग्राम पर अपलोड कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की हैं। जो फैन्स को काफी पसंद आ रही हैं।
श्वेता तिवारी एक शादी अटेंड करने बेटी पलक और बेटे रेयांश संग गई थीं। यहां उन्होंने रेड साड़ी पहनी, जिसके साथ प्लंजिंग नेकलाइन जड़ाऊ ब्लाउज कैरी किया। साड़ी का बॉर्डर गोटा पत्ती से बना था। श्वेता तिवारी ने बालों को खुला रखा था और न्यूड मेकअप किया हुआ था। साड़ी में श्वेता तिवारी की टोन्ड फिगर बखूबी देखी जा सकती है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बेटे रेयांश संग भी एक फोटो में पोज दिया।
श्वेता तिवारी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फोटोज शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा, 'शादी का सीजन है।' श्वेता तिवारी अपने दोनों बच्चों के बेहद करीब हैं।














