टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी सोशल मिडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। श्वेता तिवारी अक्सर अपनी बेटी पलक तिवारी के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। इसी कड़ी में मां-बेटी ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें दोनों ‘बिजली बिजली’ गाने पर डांस करती हुई दिख रही हैं।
मां-बेटी की जोड़ी ने अपने इस डासिंग वीडियो को सोशल मीडिया में पोस्ट किया। वीडियों में दोनों के डांस स्टेप्स देखते ही बन रहा है। वीडियो के अंत में डांस खत्म करने के बाद श्वेता हंसती हुई दिखाई दे रही हैं।














