बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) फेम शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। इस शो का हिस्सा बनने के बाद एक्ट्रेस लगातार लाइमलाइट में का हिस्सा बनी हुई हैं। शो में शमिता शेट्टी और राकेश बापट की जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया और इन दिनों की दोस्ती घर के बाहर आकर भी जारी है। शमिता आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं और एक्ट्रेस के बर्थडे पर राकेश खूब रोमांटिक भी हुए।














