बिग बॉस 14 की पूर्व कंटेस्टेंट्स अभिनेत्री निक्की तंबोली अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। निक्की तंबोली अब अपने नए फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरों में निक्की तंबोली ब्लैक क्रॉप टॉप, ब्लैक लोवर और ब्लैक जैकेट में सिजलिंग पोज़ देती नजर आ रहीं हैं। फोटोज़ में निक्की तंबोली को अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है, जिन पर फैन्स कैा जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। निक्की तंबोली का स्मोकी मेकअप और उनके खुले बाल उनपर काफी जच रहा है। निक्की तंबोली की इन तस्वीरों पर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं।














