टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) इन दिनों अपने गाने ‘2 घूंट (Do Ghoont)’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने को अब तक 78 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस बीच निया ने कुछ घंटों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। शेयर किए हुए वीडियो में निया ‘2 घूंट (Do Ghoont)’ गाने पर डांस कर आग लगा रही हैं।














