टीवी की गॉर्जियस डीवा निया शर्मा इन दिनों गोवा में हैं। एक्ट्रेस ने अपने गोवा वेकेशन से अपनी कुछ बेहद सिजलिंग फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। लेटेस्ट फोटोज में निया ब्लैक सेक्सी ब्रालेट और ब्लैक स्कर्ट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का बोल्ड लुक फैंस को दीवाना कर रहा है।
तस्वीरों में निया समंदर के बीचों-बीच यॉट पर सुकून के पल गुजारती हुई नजर आ रही हैं। ऊपर आसमान और चारों तरफ समंदर का नीला पानी, इस दिलकश नजारे को निया खूब एन्जॉय कर रही हैं। निया शर्मा ने अपने स्टनिंग लुक को ब्लैक सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया है। न्यूड मेकअप और ओपन स्ट्रेट हेयर में निया गॉर्जियस डीवा लग रही हैं।














