द कपिल शर्मा शो (The Kapil sharma show) आज शोहरत की बुलंदियों को छू रहा है। हाल ही में इस शो में फराह खान और बॉलीवुड डीवा रवीना टंडन बतौर गेस्ट शामिल हुई। शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। रवीना टंडन ने अपने सुपहिट सॉन्ग टिप टिप बरसा गाने पर परफॉर्मेंस के साथ एंट्री की। रवीना टंडन के साथ कपिल शर्मा ने भी टिप टिप गाने पर डांस किया। बाद में जब कपिल शर्मा ने पूछा कि आपको मेरा डांस अच्छा लगा? कोरियोग्राफर फराह खान ने इसका ऐसा मजेदार जवाब दिया कि कपिल शर्मा देखते रह गए।














