पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) ने लोगों के बीच अगला ही पहचान बना ली हैं। शो के लीड एक्टर दिलीप जोशी उर्फ़ जेठालाल ने अपनी अदाकारी से फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है। पर्दे पर ही नहीं वह रियल लाइफ में भी बहुत मजाकिया हैं। जिसका सबूत उनके इस वायरल वीडियो से मिल रहा है। दरअसल, दिलीप जोशी (Dilip Joshi) 'तारक मेहता' में अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाते हैं और अब उन्होंने कुछ ऐसा ही एयरपोर्ट पर भी किया है जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलीप (Dilip Joshi) जल्दीबाजी में एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने अपने साथ एक ट्रॉली बैग रखा है जिसे वह अजीब ढंग से ड्रैग कर रहे हैं। उनका बैग कभी बाएं तो कभी दाएं जा रहा है। इस दौरान जब पीछे से कोई उन्हें टोकता है तो फिर वह ट्रॉली बैग को ठीक से ड्रैग करने लगते हैं। उनका ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस पर उनके फैंस फनी रिएक्शंस दे रहे हैं।














