धर्मेंद्र एक बार फिर रिएलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ (India’s Got Talent) के मंच पर पहुंचे। धर्मेंद्र ने वहां पहुंचकर जज किरण खेर (Kirron Kher) के संग स्टेज पर ‘शोले’ फिल्म के एक सीन को रिक्रिएट किया।
साल 1975 में आई फिल्म ‘शोले’ जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म के डायलॉग्स, सीन आज भी अक्सर याद किए जाते हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र, हेमामालिनी के अलावा संजीव कुमार (Sanjeev Kumar), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) , जया बच्चन (Jaya Bachchan) और अमजद खान (Amjad Khan) थे। ‘शोले’ फिल्म में धर्मेंद्र ने वीरू का रोल प्ले किया था और हेमा मालिनी बसंती बनी थी। ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के मंच पर हेमा का रोल किरण खेर ने रिक्रिएट करने की कोशिश की सोनी चैनल ने एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें नीले रंग के सूट में धर्मेंद्र हैट लगाए और किरण खेर रेड कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं।














