बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन' यानी राखी सावंत (Rakhi Sawant) चर्चा में बने रहने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती है। राखी अक्सर अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बता रही हैं कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया है। इस वीडियो को उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। वीडियो में राखी बता रही हैं कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया, इसलिए वह दो दिन से आराम कर रही थीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए राखी सावंत ने लिखा है, 'ओह, ये क्या हो रहा है मेरे साथ, मुझे अब इंजेक्शंस लेने होंगे। कुत्ते ने मुझे काट लिया दोस्तो, अब मैं कुत्ते को काटूंगी।'














