बिग बॉस 15 खत्म होने के बाद अब करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश खुलकर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में दोनों करण डिनर डेट पर गए। जहां पैपराजी ने उन्हें देखा और फिर फोटोज लेने लगे। फोटोज लेने के दौरान, एक फोटोग्राफर ने कपल को भैया-भाभी कह दिया, जिसपर करण और तेजस्वी का रिएक्श देखने लायक था।
कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फोटो लेते वक्त एक फोटोग्राफर कहता है, 'क्या बात है भैया भाभी के साथ।' यह सुनते ही करण और तेजस्वी की हंसी छूट जाती है। कपल का रिएक्शन देख लगता है करण और तेजस्वी को यूं भैया-भाभी कहकर पुकारना अच्छा लगा।














