भारती सिंह ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, 8वें महीने में करवाया जबरदस्त Photoshoot

By: Pinki Sat, 19 Mar 2022 10:11:36

भारती सिंह ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, 8वें महीने में करवाया जबरदस्त Photoshoot

कॉमेडियन भारती सिंह इस समय प्रेग्नेंट हैं और इस पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। भारती सिंह अपने प्रेग्नेंसी के हर फेज को यादगार बनाना चाहती हैं। इसी बीच उन्होंने पति हर्ष लिंबाचिया संग मैटरनिटी फोटोशूट कराया है। खबरों की मानें तो भारती सिंह अगले महीने यानी अप्रैल में बेबी को जन्म देंगी और उनका स्वागत करेंगी। भारती सिंह ने जो फोटोशूट कराया है, उसमें वह पेस्टल स्काय रोजी कलर की रफल्ड ड्रेस में नजर आ रही हैं। स्लीव्ज में रफल लगी है। फ्रंट पर एक बड़ा सा फूल बना है, जिसपर बटन लगा है। भारती सिंह का मेकअप काफी अच्छी तरह नजर आ रहा है। बालों को उन्होंने खुला रखा है और बैकग्राउंड में टर्कॉइज कलर और पिंक फ्लावर्स बने हुए हैं। फोटो को 'द लूनी लेन्स' ने क्लिक किया है। भारती सिंह की इन तस्वीरों पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं। ज्यादातर लोग हार्ट इमोजी के साथ कपल की फोटोज पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करे तो भारती सिंह इन दिनों टैलेंट रियलिटी शो 'हुनरबाज' को होस्ट कर रही हैं। इसमें उनके को-होस्ट पति हर्ष लिंबाचिया हैं। भारती को 'द कपिल शर्मा शो' में भी देखा गया था। वह कपिल शर्मा की टीम के मुख्य लोगों में से एक हैं। हालांकि, काफी समय से भारती को इस शो में नहीं देखा गया है।

ये भी पढ़े :

# पर्पल आउटफिट में Shehnaaz Gill का लेटेस्ट फोटोशूट, फैंस ने लुटाया प्यार; PHOTOS

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com