छोटे पर्दे का मशहूर टीवी शो 'अनुपमा (Anupamaa)' को दर्शक जितना पसंद करते हैं, उतना की इसके किरदारों को भी। यही वजह है कि शो से जुड़े सभी सितारों की फैन फॉलोइंग का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शो 'अनुपमा' पर 'किंजल' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निधि शाह अपने ऑनस्क्रीन 'ससुरजी' वनराज के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस डांस वीडियो को निधि शाह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फैन्स के साथ शेयर किया है।














