बिग बॉस 14 का खिताब जीतने के बाद से ही रुबीना दिलैक की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोविंग अच्छी खासी बढ़ गई है। रुबीना दिलैक जैसे ही कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तुरंत वायरल हो जाता है। ऐसे में रुबीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रुबीना दिलैक ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है और कुछ ही घंटों में इसको 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसी व्यूज के साथ उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस वीडियो में रुबीना 'टपोरी लुक' पाकर काफी खुश दिखाई दे रही हैं।
रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपनी बहन ज्योतिका दिलैक के साथ बालकनी में खड़ी होती हैं। दोनों के हाथ में कैंची भी नजर आ रही है। इसी दौरान रुबीना अपने बहन को उनकी टीशर्ट काटने के लिए बोलती हैं। निर्देश पाकर ज्योतिका उनकी टीशर्ट के निचले भाग और कॉलर को काट देती है। बाद में रुबीना दिलैक उसमें गांठ बांध लेती हैं और बचे हुए कपड़े को गले में लपेट लेती हैं। उनका ये अंदाज वायरल हो रहा है। रुबीना दिलैक के वीडियो पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।














