आम लोगों के साथ-साथ देश में अब तक कई सिलेब्रिटीज कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हाल ही सोनू निगम, उनकी वाइफ और बेटे को कोविड हो गया तो वहीं अब टीवी शो 'छोटी सरदारनी' (Choti Sarrdaarni) में कुलवंत कौर का किरदार निभाने वालीं ऐक्ट्रेस अनीता राज (Anita Raj covid positive) भी कोरोना की चपेट में आ गई है। फिलहाल, अनीता राज क्वारंटीन में हैं, जिसकी जानकारी उनके शो ‘छोटी सरदारनी’ की टीम यूनिट द्वारा दी गई है।
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, छोटी सरदारनी शो में कुलवंत कौर का किरदार निभाने वालीं अनीता राज के बारे में जानकारी देते हुए यूनिट के एक शख्स ने कहा कि अनीता मैम परसो कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं और फिलहान उन्होंने खुद को क्वारंटीन किया हुआ है। शो की पूरी यूनिट का कोविड टेस्ट हुआ है और सौभाग्य से कोई और संक्रमित नहीं हुआ है। हमने सेट को फ्यूमिगेट और सैनेटाइज किया है। टीम से जुड़े एक सदस्य के मुताबिक, यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि तमाम प्रोटोकॉल और सावधानी बरतने के बावजूद एक मेंबर कोरोना की चपेट में है। हम उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।














