टीवी एक्ट्रेस निशा रावल (Nisha Rawal) और एक्टर करण मेहरा (Karan Mehra) के बीच आई दरार अब जगजाहिर हो चुकी है। मंगलवार (1 जून) को दोनों का विवाद थाने तक पहुंचा और दोनों के रिश्ते की खटास सबके सामने आ गई। निशा ने करण के खिलाफ घरेलू हिंसा (Domestic Violence Case) का केस दर्ज करवाया है। मामले पर दोनों पक्ष ने अपना पक्ष मीडिया के सामने रखा है। दोनों की लड़ाई के बीच मारपीट की खबरें और तस्वीरें भी सामने आई। अब इस रिश्ते में तलाक के सिवा कुछ नहीं बचा है। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करण अपनी पत्नी निशा को जोरदार तमाचा मारते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो करीब एक महीने पुराना है।














