न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

...कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए ये पॉपुलर सितारे

टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाले एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में कल गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Sep 2021 9:15:21

...कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए ये पॉपुलर सितारे

टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाले एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में कल गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। परिवार के इकलौते बेटे के अचानक दुनिया से चले जाने के बाद मां रीता शुक्ला बेसुध हैं। गुरुवार शाम को कूपर अस्पताल में सिद्धार्थ शुक्ला के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया, जिसके बाद आज (3 सितंबर) को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। टीवी शोज के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया और ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 का भी हिस्सा रहे हैं। महज 40 साल की उम्र मेंएक्टर के दुनिया से रुख्तस होने पर हर कोई स्तब्ध है। सिद्धार्थ से पहले भी बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने कम उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। आइए जानते है उन सितारों के बारें में...

stars death at early age,tv stars death at early age,bollywood stars death at early age,sidharth shukla,divya bharati,sushant singh rajput

सुशांत सिंह राजपूत

छिछोरे, ड्राइव, केदारनाथ, शुद्ध देसी रोमांस और काय पो छे जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुके सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 में आत्महत्या कर ली है। सुशांत महज 34 साल के थे। सुशांत की मौत के बाद उनके फैन्स ने मर्डर की आशंका जताते हुए CBI जांच की मांग की थी। जिसके बाद केस सीबीआई को सौंपा गया था, हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एक्टर के निधन से ड्रग एंगल भी सामने आया था जिसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई को जेल जाना पड़ा था।

stars death at early age,tv stars death at early age,bollywood stars death at early age,sidharth shukla,divya bharati,sushant singh rajput

इंदर कुमार

इंदर कुमार की मौत 28 जुलाई 2017 में कार्डियक अरेस्ट से हुई थी। एक्टर महज 44 साल के थे। इंदर की वाइफ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि आखिरी समय में एक्टर आर्थिक तंगी से परेशान थे। इंदर कुमार तुमको भुला ना पाएगा, वॉन्टेड जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके है।

stars death at early age,tv stars death at early age,bollywood stars death at early age,sidharth shukla,divya bharati,sushant singh rajput

प्रत्युषा बनर्जी

बालिका वधु शो में आनंदी का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिस समय एक्ट्रेस का निधन हुआ तब वो महज 25 साल की थीं। प्रत्युषा एक्टर राहुल राज सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं। मौत के कुछ देर पहले प्रत्युषा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड राहुल को मरने की धमकी भी दी थी। दोनों की चैट सामने आने के बाद राहुल को रिमांड में लिया गया था।

stars death at early age,tv stars death at early age,bollywood stars death at early age,sidharth shukla,divya bharati,sushant singh rajput

जिया खान

गजनी, निशब्द और हाउसफुल जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस जिया खान ने 3 जून 2013 में अपने जुहू स्थित घर में आत्महत्या की थी। उनके घर से कुछ नोट्स मिले थे जिनमें उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड आदित्य पंचोली द्वारा धोखा देने और उनका लापरवाही से अबॉर्शन करने की बात लिखी थी। एक्ट्रेस की मौत के सालों बाद अब अगस्त 2021 में उनका केस CBI को सौंपा गया है।

stars death at early age,tv stars death at early age,bollywood stars death at early age,sidharth shukla,divya bharati,sushant singh rajput

दिव्या भारती

दिव्या भारती का निधन 1993 में महज 19 साल की उम्र में हो गया था। 90 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस की मौत अपने घर की बिल्डिंग से गिरने के कारण हुई थीं। जहां कुछ लोगों का मानना है कि एक्ट्रेस नशे की हालत में अपनी बालकनी से फिसलकर गिरी थीं तो वहीं कुछ लोग इसे मर्डर बताते हैं। दिव्या भारती की मौत आज भी लोगों के लिए एक सवाल बनी हुई है। दिव्या ने मौत के कुछ महीनों पहले ही प्रोड्यसूर साजिद नाडियाडवाला से गुपचुप शादी की थी और दोनों साथ ही रहा करते थे।

stars death at early age,tv stars death at early age,bollywood stars death at early age,sidharth shukla,divya bharati,sushant singh rajput

स्मिता पाटिल

एक्ट्रेस स्मिता पाटिल का निधन साल 1986 में हुआ था। इस समय एक्ट्रेस महज 31 साल की थीं। अपने पहले बच्चे प्रतीक बब्बर की डिलीवरी के बाद एक्ट्रेस को कुछ कॉम्पलीकेशन हो गए थे जिसके दो हफ्ते बाद ही एक्ट्रेस गुजर गई थीं।

stars death at early age,tv stars death at early age,bollywood stars death at early age,sidharth shukla,divya bharati,sushant singh rajput

मधुबाला

एक्ट्रेस मधुबाला का निधन महज 36 साल की उम्र में हो गया था। एक्ट्रेस की मौत हार्ट प्रॉब्लम के चलते हुई थी। मधुबाला ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1942 में आई फिल्म बसंत से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

stars death at early age,tv stars death at early age,bollywood stars death at early age,sidharth shukla,divya bharati,sushant singh rajput

मीना कुमारी

एक्ट्रेस मीना कुमारी का निधन 39 साल की उम्र में हुआ। शराब का ज्यादा सेवन करने के कारण एक्ट्रेस को लीवर का सिरोसिस हो गया था। एक्ट्रेस की फिल्म पाकीजा एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के रिलीज होने के महज 3 हफ्ते बाद ही एक्ट्रेस ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। मीना कुमारी का असली नाम महजबीं बानो था। 1952 में आई फिल्म बैजू बावरा ने मीना कुमारी के फिल्मी सफ़र को नई उड़ान दी। मीना कुमारी द्वारा अभिनीत गौरी के किरदार ने उन्हें घर-घर में प्रसिद्धि दिलाई। फिल्म 100 हफ्तों तक परदे पर रही और 1954 में उन्हें इसके लिए पहले फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर