'बिग बॉस ओटीटी' फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) सोशल मीडिया पर जलवा बिखेरने के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनके फैशन स्टाइल को बहुत पसंद किया जाता है तो कुछ लोगों को उनके कपड़े पहनने का तरीका पसंद नहीं आता है जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। । एक बार फिर उर्फी अपनी नई सिजलिंग लुक के लिए ट्रोल्स के निशाने पर हैं।
उर्फी ने लेदर पैंट और यलो ब्रा को पेयर कर अपना लेटेस्ट फैशन वीडियो शेयर किया था। उन्होंने इस वीडियो में अपने पर्स और नेकपीस को भी हाइलाइट किया जिसे उर्फी ने लोकल मार्केट से खरीदा था। उनके नेकपीस और हैंडबैग पर तो किसी का ध्यान नहीं गया पर उनके कपड़ों को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन्हें जमकर बुरा-भला कह रहे हैं।














