बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इसी कड़ी में उर्फी जावेद ने अपना एक वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की है। उर्फी जावेद ने जो तस्वीरें और वीडियो शेयर की है उसमें पिली साड़ी में नजर आ रही है। वीडियो में उर्फी जावेद अपनी हॉट अदाए दिखा रही है और पीछे 'टिप टिप बरसा पानी' गाना बज रहा है।
उर्फी जावेद की तस्वीरों पर सेलेब्रिटी से लेकर उनके फैन्स तक कमेंट कर रहे हैं। उनकी फोटो पर राखी सावंत ने भी कमेंट किया है ओर लिखा है वाउ। इस तरह उनका यह अंदाज सभी को काफी पसंद आ रहा है।














