अतरंगी आउटफिट्स और सिजलिंग लुक के चलते इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं। उर्फी जब भी नए लुक में अपने वीडियो या फोटोज शेयर करती हैं, वो इंटरनेट पर छा जाते हैं। उर्फी को भले ही ज्यादातर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, लेकिन एक्ट्रेस के चर्चे भी सबसे ज्यादा होते हैं। उर्फी के नए वीडियो ने भी इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। नए वीडियो में एक्ट्रेस बैकलेस और स्ट्रैप्लेस ब्लू ब्रा में नजर आ रही हैं। रिवीलिंग ब्रा को एक्ट्रेस ने मैचिंग ब्लू कलर के थाई हाई स्लिट स्कर्ट के साथ टीम अप किया है। वीडियो में उर्फी अपनी बैक को फ्लॉन्ट करते हुए वॉक करती हुई देखी जा सकती हैं। उर्फी का अंदाज और स्टाइल हमेशा की तरह काफी अट्रैक्टिव है।














