बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लेकर पॉपुलर हुईं उर्फी जावेद अपने अजीब ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती है। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी हैं, ऐसे में जब भी उर्फी अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, तो देखते ही देखते वो इंटरनेट पर छा जाती हैं। एक बार फिर उर्फी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें एक बार फिर उर्फी अजीबोगरीब ड्रेस में नजर आ रही हैं। भले ही सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जाता है लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उर्फी ने लाइट पिंक कलर का क्रॉप टॉप पहना है। इसके साथ उन्होंने हाई स्लिट स्कर्ट पहना हुआ है। न्यूड कलर के हाई हील्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। उन्होंने बालों को पोनी बनाया है और न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है।














