न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शीजान के साथ 3 बजे किया लंच, 3:15 पर मृत मिली एक्ट्रेस, 15 मिनट में ऐसा क्या हुआ जो तुनिषा ने अपने लिए चुनी मौत?

एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में वालीव पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज कर एक्ट्रेस के एक्स-बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार किया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Dec 2022 11:51:40

शीजान के साथ 3 बजे किया लंच, 3:15 पर मृत मिली एक्ट्रेस, 15 मिनट में ऐसा क्या हुआ जो तुनिषा ने अपने लिए चुनी मौत?

एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में वालीव पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज कर एक्ट्रेस के एक्स-बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार किया था। कल वसई कोर्ट ने शीजान को 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। वसई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक शीजान खान ने पूछताछ में कंफर्म किया है कि वह तुनिषा के साथ रिलेशनशिप में था, लेकिन 15 दिन पहले ही दोनों एक दूसरे से अलग हुए थे।

इस वजह से हुआ ब्रेकअप

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शीजान ने अपने बयान में कहा है कि तुनिषा और उसका धर्म अलग था और दोनों की उम्र में भी काफी बड़ा अंतर था, इसलिए उसने एक्ट्रेस के साथ ब्रेकअप किया। लेकिन पुलिस उसकी इस बात पर यकीन नही कर रही है।

पुलिस पूछताश के दौरान शीजान ने यह भी बताया कि उसके और तुनिषा के बीच कुछ महीने से अक्सर झगड़े होते थे। म्यूजिक वीडियो शूट के दौरान स्टूडियो में भी कई बार झगड़े हुए, जिसके चलते दोनों ने कुछ दिनों तक एक-दूसरे से अलग रहने का भी फैसला किया था।

सई पुलिस के मुताबिक तुनिषा 24 दिसंबर की सुबह अपने घर से सीरियल सेट पर जाने के लिए खुशी-खुशी निकली थी। पहली शिफ्ट का शूट खत्म होने के बाद शीजान और तुनिषा ने मेकअप रूम में दोपहर 3 बजे एक साथ लंच भी किया था और 3:15 बजे तुनिषा ने सेट पर ही आत्महत्या कर ली। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि लंच के दौरान दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से एक्ट्रेस ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। पुलिस ने एक्ट्रेस और शीजान के मोबाइल फोन जब्त कर फोरेंसिक लैब भेज दिया है, ताकि दोनों के बीच हुई बातचीत को रिट्रीव किया जा सके।

पुलिस के मुताबिक तुनिषा की मां ने अपने बयान में कहा है कि 6 महीने पहले शीजान के साथ रिलेशनशिप को लेकर उनकी बेटी बहुत खुश थी। लेकिन 15 दिन पहले हुए ब्रेकअप से वह जबरदस्त तनाव में आ गई थी जिसकी वजह से 10 दिन पहले एंजाइटी अटैक आया था। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। एक्ट्रेस की मां के मुताबिक इसके लिए शीजान ही जिम्मेदार है। तुनिषा की मांग ने बताया कि जब उनकी बेटी अस्पताल से डिस्चार्ज हुई थी, तो डॉक्टर ने उसका विशेष ध्यान रखने और किसी भी प्रकार का स्ट्रेस नहीं देने की सलाह दी थी। पुलिस को शक है कि मेकअप रूम में लंच के दौरान ही ऐसा कुछ हुआ, जिसके चलते तुनिषा का स्ट्रेस लेवल बढ़ गया और उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इस बारे में और अधिक पता करने के लिए पुलिस सीरियल से जुड़े अन्य कलाकारों और क्रू सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मोबाइल चैट ने खोली दो करोड़ के चढ़ावे की चोरी की परतें, राम मंदिर केस का मास्टरमाइंड निकला टिन्नू
मोबाइल चैट ने खोली दो करोड़ के चढ़ावे की चोरी की परतें, राम मंदिर केस का मास्टरमाइंड निकला टिन्नू
चंपत राय और अनिल मिश्रा के भविष्य पर आज होगा मंथन, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन पांच अहम मुद्दों पर रहेगी नजर
चंपत राय और अनिल मिश्रा के भविष्य पर आज होगा मंथन, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन पांच अहम मुद्दों पर रहेगी नजर
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश