टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना इन दिनों अपनी स्टाइलिश तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) मालदीव में छुट्टियाँ मना रही है और लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर आर रही है। अपनी ताजा तस्वीरों में सुरभि बेहद हॉट नजर आ रही है।
सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने मालदीव की अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा: आज सुबह चेक आउट करने से पहले मैंने समुद्र में डुबकी लगाने का फैसला किया। यह सिर्फ सरप्राइज प्लान का हिस्सा था। एक्ट्रेस ने #floatingbreakfast और #swipeleft जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। सुरभि चंदना की तस्वीरों को 1.87 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है।














