छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस सृष्टि रोडे (Srishty Rode) ने होली के दिन अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती की। एक्ट्रेस का होली के जश्न में डूबा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में सृष्टि रोडे अभिनेता रोहन मेहरा के साथ नोरा फतेही के गाने 'हाय गर्मी' पर शानदार डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान सृष्टि रोडे ने ऐसे-ऐसे डांस स्टेप्स किए कि लोग उनके इस वीडियो को बार बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं। इस दौरान सृष्टि ने वन पीस ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वो पूरी तरह से रंग बिरंगे गुलाल से रंगी दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस के इस होली वीडियो को पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। उनके चाहने वाले उनके इस अंदाज को भी काफी पसंद कर रहे है।














