न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : लागबागचा पंडाल में इनसे हुई बदसलूकी, शेयर किया वीडियो, पिता के कहने पर इन्होंने ठुकराई थी ‘ब्रह्मास्त्र’

‘कुमकुम भाग्या’ और ‘पंड्या स्टोर’ एक्ट्रेस सिमरन बुधरूप गुरुवार (12 सितंबर) को लालबागचा राजा के दर्शन के लिए गई थीं। इस दौरान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Sep 2024 12:47:46

2 News : लागबागचा पंडाल में इनसे हुई बदसलूकी, शेयर किया वीडियो, पिता के कहने पर इन्होंने ठुकराई थी ‘ब्रह्मास्त्र’

‘कुमकुम भाग्या’ और ‘पंड्या स्टोर’ एक्ट्रेस सिमरन बुधरूप गुरुवार (12 सितंबर) को लालबागचा राजा के दर्शन के लिए गई थीं। इस दौरान सिमरन की मां भी उनके साथ थीं। हालांकि सिमरन के साथ लालबागचा राजा पंडाल के स्टाफ और बाउंसर्स ने काफी बुरा बर्ताव किया। सिमरन ने उनसे पंडाल में हुई बदतमीजी का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है। फैंस भी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। दरअसल जैसे ही दर्शन के लिए सिमरन की बारी आई, उनके पीछे खड़ी उनकी मां ने मोबाइल से एक फोटो क्लिक की।

ये देखकर एक स्टाफ मेंबर ने मोबाइल छीन लिया। जब मां ने फोन वापस लेने की कोशिश की तो उन्हें एक तरफ धकेल दिया गया। यह देख सिमरन ने हस्तक्षेप किया, लेकिन फिर उनके साथ बाउंसरों ने बदसलूकी की। सिमरन ने बताया कि जब उन्होंने घटना की रिकॉर्डिंग शुरू की, तो स्टाफ ने उनका फोन भी छीनने का कोशिश की। सिमरन ने कैप्शन में लिखा, ”आज मैं आशीर्वाद लेने के लिए अपनी मां के साथ लालबागचा राजा के पास गई, लेकिन हमारा एक्सपीरियंस स्टाफ के अनएक्सेप्टेबल बिहेवियर की वजह से खराब हो गया।”

सिमरन ने अपने और अपनी मां के अपमान को हाईलाइट करने के लिए कहानी शेयर की और इवेंट ऑर्गेनाइजेशन से यह सुनिश्चित करने की रिक्वेस्ट की कि स्टाफ मेंबर्स विजिटर्स के साथ दयालुता और गरिमा के साथ अच्छा बर्ताव करें। उन्हें उम्मीद है कि उनका अनुभव ऐसे आयोजनों के मैनेजमेंट के तरीके में बदलाव को प्रेरित करेगा, जिससे सभी भक्तों के लिए ज्यादा सकारात्मक और सम्मानजनक माहौल तैयार होगा।

सिद्धांत चतुर्वेदी को उनके पिता ने इसलिए किया था ‘ब्रह्मास्त्र’ में काम करने से मना

एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ‘खो गए हम कहां’, ‘गली बॉय’ और ‘गहराइयां’ जैसी फिल्मों से अपनी अभिनय क्षमता साबित कर चुके हैं। सिद्धांत ने करण जौहर के प्रोडक्शन और अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए ऑडिशन क्लियर कर लिया था, लेकिन पिता की सलाह के बाद फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। सिद्धांत की फिल्म ‘युध्रा’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। सिद्धांत ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में मैंने अपने पिता को कहा था कि फिल्ममेकर्स ‘ब्रह्मास्त्र’ की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं और मैं एक्साइेटड हूं।

मैं भी यह कर सकता था, लेकिन मेरे पापा ने मुझे इसकी इजाजत नहीं दी। उन्होंने कहा कि मैं इससे बेहतर हूं। मैं बहुत खुश था कि मुझे धर्मा के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन करने को मिलेगा। मैं अयान से मिला, जिसने मुझे ‘ब्रह्मास्त्र’ के बारे में नजरिया बताया। मैंने तब तक केवल कुछ एड्स ही किए थे इसलिए मैं उस वक्त कुछ नहीं था। मैंने पापा को बताया कि फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन हैं तो उन्होंने मुझसे कहा कि तो तुझे कौन देखेगा।

उन्होंने कहा नहीं बेटा, मुझे नहीं लगता कि तुम्हें यह करना चाहिए। क्या तुम्हारे पास स्क्रिप्ट है, क्या तुमने इसके लिए ऑडिशन दिया है, अगर तुम्हे यह भी नहीं पता कि तुम उस फिल्म में क्या करने वाले हो, तो अपनी डेस्टिनी मत बेचो। उसके बाद सिद्धांत ने जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री