टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी नई मुसीबत में फंस गई हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो दिन पहले अपने अंडर गारमेंट्स और भगवान को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद उनके खिलाफ श्यामला हिल्स थाने में FIR दर्ज हो गई है। श्वेता तिवारी के खिलाफ IPC की धारा 295(A) के तहत मामला दर्ज किया गया है। श्वेता पर ऐसा बयान देकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। बता दे, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने श्वेता तिवारी के बयान को सुनने के बाद आपत्ति जताते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर को 24 घंटे के अंदर पूरे मामले पर रिपोर्ट देने को कहा था। गृह मंत्री मिश्रा के निर्देश के बाद पुलिस ने बयान सुना और तय किया कि श्वेता का बयान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।
Actress Shweta Tiwari made a controversial statement on God.. It happens in the press conference of #ShowStopper Webseries..#ShwetaTiwari @rohitroy500
हिंदू संगठन भी विरोध पर उतरे
श्वेता तिवारी के बयान को लेकर हिंदू संगठन भी विरोध पर उतर आए हैं। राजधानी में श्वेता तिवारी के पोस्टर जलाकर हिंदू संगठनों ने अपना विरोध जताया। उसके बयान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही ऐतराज जताया था। कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा था कि श्वेता तिवारी जैसी एक्ट्रेस को इस तरीके के बयान देने से बचना चाहिए और इस पूरे मामले में कार्रवाई होना चाहिए। पुलिस अब इस पूरे मामले को लेकर श्वेता तिवारी से पूछताछ करेगी।
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली श्वेता तिवारी ने भोपाल में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के लॉन्च इवेंट के दौरान मजाक में विवादित बयान दे डाला था। श्वेता ने हंसते हुए कहा था- 'मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं'। देखते ही देखते श्वेता का ये बयान वायरल हो गया। राजनीतिक गलियारों में भी श्वेता के बयान की चर्चा होने लगी।
सलिल आचार्य ने एक्ट्रेस के बयान का बताया सच
श्वेता तिवारी की अपकमिंग सीरीज 'शो स्टॉपर-मीट द ब्रा फिटर' के लॉन्च इवेंट के होस्ट सलिल आचार्य ने एक्ट्रेस के बयान का सच बताया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर साफ किया कि श्वेता ने ये बात किस संदर्भ में बोली थी। सलिल वीडियो में कहते हैं- 'जिस क्लिप पर विवाद हो रहा है उसमें थोड़ा मिसकम्यूनिकेशन हुआ है। मैंने ही ये सवाल किया था। मेरे सामने सौरभ राज जैन बैठे थे। वे कई माइथॉलॉजिकल शो कर चुके हैं।'
सलिल कहा है कि मैंने उनसे सवाल किया कि भगवान से लेकर सीधे ब्रा फिटर का रोल, उसके बाद श्वेता तिवारी ने इसका जवाब दिया। जी हां, यही भगवान से हम फिटिंग करवा रहे हैं। ये कॉन्टैक्सट के रेफरेंस में था। श्वेता के बयान के पूरे संदर्भ को समझा जाए। ना कि बातों को तोड़ मरोड़कर देखा जाए सुर्खियों में रहने के लिए।
श्वेता तिवारी की इस वेब सीरीज में उनके साथ रोहित रॉय, दिगांगना सूर्यवंशी, सौरभ राज जैन, श्वेता तिवारी, कंवलजीत नजर आएंगे। भोपाल में यह वेब सीरीज शूट होगी और इसी को लेकर ये प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। लेकिन वेब सीरीज शुरू होने से पहले ही विवाद खड़ा हो गया।














