टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) इस वक्त अपने एक विवादित बयान की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, श्वेता तिवारी की नई वेब सीरीज ‘शो स्टॉपर- मीट द ब्रा फिटर’ हाल ही में भोपाल में लॉन्च हुई थी। इस इवेंट के दौरान ही श्वेता तिवारी ने कहा था, ‘मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं’, हालांकि श्वेता तिवारी ने यह बात कुछ मजाकिया अंदाज में कही थी, लेकिन अपने इस बयान को लेकर अब श्वेता तिवारी विवादों में घिर गई हैं।
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में धारा 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, मामला दर्ज होने के साथ श्वेता ने कहा कि उनकी किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मंशा नहीं थी। श्वेता ने अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगी है। एक्ट्रेस का कहना है उनके बयान को गलत समझा गया। बातों को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है। वे खुद भगवान में बहुत यकीन करती हैं। ऐसा वो कभी नहीं कर सकतीं। श्वेता के ऑफिशियल स्टेटमेंट को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।














