टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अक्सर अपने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज से फैन्स को ट्रीट देती नजर आती हैं। श्वेता तिवारी ने अपनी हालिया फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जो कि फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने शुक्रवार को फैंस के लिए अपनी हालिया फोटोशूट की झलक शेयर की है। श्वेता ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैl इसमें उन्होंने ब्लैक कलर की शाइनिंग ड्रेस पहन रखी है। तस्वीरों में श्वेता तिवारी ओपन हेयर लुक में नजर आ रहीं हैं, साथ ही चेहरे पर स्मोकी मेकअप उनके लुक को और निखार रहा है।














