जी टीवी फेम शो 'कुंडली भाग्य की प्रीता' यानि श्रद्धा आर्या इन दिनों अपने पति राहुल नगल के साथ मालदीव में हनीमून मना रही हैं। जहां, से एक्ट्रेस अपने वैकेशन की तस्वीरें और वीडियो फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें श्रद्धा आर्या व्हाइट कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं, जिसके साथ उन्होंने हाथों में लाल चूड़ा भी पहन रखा है। हॉट एंड सिजलिंग अवतार में श्रद्धा आर्या पूल साइड में, हाथों में हैट लिए इतराते हुए अपनी कर्वी बॉडी को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन में लिखती हैं- 'हॉलीडे हैट ऑन'। वीडियो में श्रद्धा बेहद हॉट अवतार में दिख रही हैं, जिसे देखने के बाद उनके चाहने वाले क्रैजी हो गए हैं। वहीं कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करते उन्हें नसीहतें दे रहे हैं।














