टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) अपनी ग्लैमरस फोटो और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। हालही में रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik Video) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है।
रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, रुबीना दिलैकने ब्लैक कलर का टू पीस पहना हुआ है और वो जबरदस्त अंदाज में पूल में उतरती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'Everytime I hide my fear of water, with a smile'। फैन्स को उनका ये वीडियो काफी पसंद आया है। इस वीडियो पर अब तक 2.2 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। साथ ही इसे 3.63 लाख लोगों ने लाइक किया है और 10,000 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं।














