बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की विनर रहीं टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियो को लेकर फैन्स के बीच छाई रहती हैं। इन दिनों रुबीना दिलैक बर्फ की वादियों में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस लगातार यहां से अपनी तस्वीरें और वीडियो फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं। इस बार उन्होंने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
इस वीडियो में उनकी खुशी देखते ही बन रही है। वीडियो की शुरुआत में वो खुले बालों में नजर आती हैं। साथ ही बैक ग्राउंड में आवाज आ रही है- ‘एक अजीब-सी खुशी होती है मुझे ऐसी जगहों पर और ऐसा लगता है कि आई जस्ट वांट टू ट्रैवल मोर… लिव इन द मोमेंट’। उन्होंने यही बात अपने कैप्शन में भी लिखा है।














