रुबीना दिलैक टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। इन दिनों रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वे अपनी फोटोज और वीडियो को फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। हाल ही में रुबीना ने अपना एक डांस वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में रुबीना दिलैक 'दिल को करार आया' सॉन्ग पर मस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्हें उनका स्टाइल और लुक काफी जबरदस्त लग रहे हैं।
वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'आप कितनी बार खुद से प्यार करते हैं... जवाब 'काफी बार' होना चाहिए'। रुबीना दिलैक ने इस वीडियो में व्हाइट कलर का खूबसूरत सा ड्रेस पहना हुआ है। वीडियो को देख उनके फैन्स जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। उनके एक फैन ने कमेंट में लिखा है 'रुबी सो क्यूट', वहीं दूसरे फैन ने लिखा है 'क्वीन लुकिंग गॉर्जियस' देखे वीडियो..














