निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) अपने बोल्ड फोटोज़ और वीडियोज़ की वजह से इंटरनेट पर अक्सर सनसनी मचाती रहती हैं। निक्की फैंस को कभी अपने बेडरूम की झलक दिखाती हैं तो कभी वादियों में ले जाती हैं। अब हाल ही में निक्की ने फिर से अपना एक सिज़लिंग वीडियो शेयर किया है जिसमें वो दुबई की सड़कों में घूमती दिख रही हैं।
इस वीडियो में निक्की ने सफेद रंग की ऑफ शोल्डर वनपीस ड्रेस पहनी हुई है और वो खूबसूरत बिल्डिंग के सामने वॉक कर रही हैं। कभी एक्ट्रेस समुद्र किनारे टहल रही हैं तो कभी अपनी ड्रेस फ्लॉन्ट कर रही हैं।














