'जमाई राजा' और 'नागिन' फेम एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) के नए म्यूजिक वीडियो 'दो घूंट (Do Ghoont)' ने सोशल मीडिया पर धूम मचाकर रख दी है। यूट्यूब पर यह गाना 6 सितंबर को रिलीज हुआ था। महज एक दिन में इस गाने को 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस सॉन्ग को श्रुति राणे ने गाया है और इसे बॉम्बे राजा ने रीक्रिएट किया है। निया शर्मा का डांस इस वीडियो (Nia Sharma Dance Video) में खूब पसंद किया गया है। अब निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पिकं ड्रेस में अपने सॉन्ग पर डांस कर रही हैं।














