पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और सुयश राय के बेटे निरवैर राय को कोरोना हो गया है। निरवैर 4 महीने का है। किश्वर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। किश्वर ने पोस्ट के शुरुआत में अपने और सुयश के रिश्ते के बारे में बताया। साथ ही एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। किश्वर ने लिखा- 'इस शख्स को जाने आज 11 साल हो गए हैं और वो बहुत बदल गया है...उसे परिपक्व होते देखा, ज्यादा समझदार, जिम्मेदार और प्यार करने वाला।' वे आगे बेटे के कोरोना होने और सुयश की मदद का जिक्र करते हुए लिखती हैं कि पांच दिन पहले निरवैर की नैनी को कोविड हो गया और उसके बाद और आफत आ गई। हमारी हाउसहेल्प संगीता को भी कोरोना हो गया और वह क्वारनटीन में है।














