टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट कोरोना संक्रमित (Jennifer Winget Corona Positive) पाई गई हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताया है कि उनकी हेल्थ अपडेट क्या है, इसके अलावा ये भी बताया है कि वो सारे नियम फॉलो करते हुए अपने घर पर ही क्वारंटाइन हैं। जेनिफर ने अपने फैंस के लिए मैसेज भी साझा किया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को बताया कि उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और वह ‘बिल्कुल ठीक’ हैं।
उन्होंने लिखा- 'डाउन हूं लेकिन आउट नहीं हूं.. हां, ये सच है! कोरोना ने दस्तक दी और मुझे पकड़ लिया। लेकिन बता दूं कि मुझे कोई लक्षण नहीं है और मैं पूरी तरह ठीक महसूस कर रही हूं। इसलिए जो लोग भी परेशान हैं, चिंता कर रहे हैं, प्लीज मत करिए'।














