टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से करियर की शुरुआत करने वाली हिना खान (Hina Khan) अपने देसी और ग्लैमरस अवतार से फैन्स की रातों की नींद उड़ा देती है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैन्स बेकरार रहते हैं। हिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और हाल ही में अपनी कुछ देसी अंदाज वाली फोटोज इंस्टाग्राम (Hina Khan Instagram Photo) पर शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस हिना खान सिल्वर कलर की साड़ी में बेहद स्टाइलिश और हसीन लग रही हैं। हिना खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल भी हो गई हैं, जिन पर फैन्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।














