बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) भले ही इन दिनों टीवी से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने येलो बिकिनी में अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर करी है। जिसमें उनका अंदाज देखने के बाद फैन उनके मुरीद हो गए। यूजर्स ने कमेंट करते हुए देवोलीना की फिटनेस की जमकर तारीफ की। लेकिन, इसी लुक में उनका एक वीडियो भी सुर्खियों में छाया हुआ है।
दरअसल, देवोलीना ने एक इंस्टाग्राम रील शेयर किया है। जिसमें वह ट्रेंडिंग ऑडियो पर डांस मूव्ज दिखा रही हैं। वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में देवोलीना ने बॉडी पॉजिटिविटी पर एक खास संदेश भी दिया है। वीडियो के साथ कैप्शन में देवोलीना लिखती हैं- ‘आप कोई गलती नहीं हैं। आप कोई समस्या नहीं हैं जिसका समाधान किया जाना है। लेकिन, आप इसे तब तक नहीं खोज पाएंगे जब तक आप अपने सिर को शर्मिंदगी और पिंजरे और डर की दीवार के खिलाफ पीटना बंद करने के लिए तैयार नहीं हैं।’














