श्रीलंका से लौटीं देबिना बनर्जी की बिगड़ी तबियत, आईं इस वायरस की चपेट में
टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी की सेहत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस इन्फ्लूएंजा बी से संक्रमित है। एक्ट्रेस के स्पोक्सपर्सन ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Wed, 01 Mar 2023 12:56:43
टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी की सेहत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस इन्फ्लूएंजा बी से संक्रमित है। एक्ट्रेस के स्पोक्सपर्सन ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया है। उसमें इसकी जानकारी दी है। दरअसल, पति गुमीरत चौधरी और दोनों बेटियों दिविशा-लियाना के साथ देबिना बनर्जी हाल ही में श्रीलंका से लौटी है। वहां से तो वह राजी खुशी वापस लौट आई थी लेकिन इंडिया आते ही उनकी तबीयत नासाज हो गई।