बिग बॉस 15 विनर और फेमस टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर गुलाबी रंग के कपड़ों में कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस सूरज की किरणों के साथ खेलती दिख रही हैं। उनकी यह तस्वीरें देखकर उनके फैंस अपनी इस पसंदीदा अदाकारा पर खूब खुश नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में तेजस्वी ने पिंक रंग का क्रॉप टॉप और उसी रंग की पैंट पहनी हुई हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने जूते नहीं पहने हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने शेयर की हुई तस्वीरों में भी वह अलग अलग एक्सप्रेशंस देते हुए नजर आ रही हैं, उनकी यह अदाएं उनके फैंस को काफी 'क्यूट' लग रही हैं।














