न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ankita Lokhande का खुलासा, फिल्म में रोल देने के लिए एक बड़े एक्टर ने रखी थी प्रोड्यूसर के साथ सोने की शर्त

हाल ही में अंकिता ने बॉलीवुड बबल को दिए अपने एक इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत संग उनकी लव स्टोरी से लेकर ब्रेकअप तक और फिल्मों के रिजेक्शन से लेकर प्रोड्यूसर की की चीप डिमांड तक पर खुलकर बात की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Mar 2021 11:49:56

Ankita Lokhande का खुलासा, फिल्म में रोल देने के लिए एक बड़े एक्टर ने रखी थी प्रोड्यूसर के साथ सोने की शर्त

पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बिना झिझके खुलकर बात करती है। हाल ही में अंकिता ने बॉलीवुड बबल को दिए अपने एक इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत संग उनकी लव स्टोरी से लेकर ब्रेकअप तक और फिल्मों के रिजेक्शन से लेकर प्रोड्यूसर की की चीप डिमांड तक पर खुलकर बात की। उन्होंने इस इंटरव्यू में बताया है कि करियर के शुरुआती दिनों में एक फिल्म प्रोड्यूसर ने उन्हें कास्टिंग काउच के लिए मजबूर किया था, लेकिन उसे एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया था।

इंटरव्यू में कास्टिंग काउच के बारे में बात करते हुए अंकिता ने कहा, ‘मैं बहुत स्ट्रॉन्ग लड़की हूं, किसी को भी मुझे लेकर अपनी सीमा क्रॉस नहीं करने देती। किसी को भी मुझे घूरने नहीं देती। लेकिन हां मैंने भी दो बार ऐसा कुछ अनुभव किया है। जब मेरी उम्र महज 19-20 साल की थी, इसी दौरान तब मैं एक्टिंग करियर के लिए कई जगह कोशिश कर रही थी। इसी बीच मुझे साउथ फिल्मों के लिए बुलाया गया था। जब मैं गई तो एक आदमी ने मुझे कमरे में बुलाया और बोला कि हम आपसे कुछ पूछना चाहते हैं। इसके बाद उसने कहा कि आपको समझौता करना पड़ेगा। इसके बाद मैंने हिम्मत दिखाई और पलटकर पूछा कि ठीक है बताइए किस तरह का समझौता करना होगा मुझे? क्या मुझे पार्टियों में जाना होगा या डिनर के लिए?'

बड़े एक्टर ने कही थी सोने की बात

इसके साथ ही अंकिता ने बताया कि वह एक बड़ा एक्टर था, 'वह व्यक्ति एक बड़ा एक्टर था। उसने इसके बाद कहा था कि आपको प्रोड्यूसर के साथ सोना पड़ेगा।' अंकिता के अनुसार यह बात सुनते ही उन्होंने उस व्यक्ति की क्लास लगा दी थी। अंकिता ने जवाब देते हुए कहा था, 'शायद आपके प्रड्यूसर को सोने के लिए लड़की चाहिए न कि कोई टैलेंटेड लड़की।'

इंटरव्यू में ये किस्सा सुनाने के बाद अंकिता ने बताया, 'फिर मैं वहां से निकलने लगी तो उन्होंने मुझे सॉरी बोला और कहा कि मैं आपको अपनी फिल्म में लेने की कोशिश करूंगा। लेकिन मैंने मना कर दिया और बोला कि अगर अब आप मुझे फिल्म में लेना भी चाहोगे तो भी मैं नहीं करूंगी।'

इसी इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो सुशांत के साथ रिलेशनशिप में थीं तब उन्हें कई बिग बजट फिल्में ऑफर हुई थीं, लेकिन उन्होंने उन फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया क्योंकि वो उस वक्त अपने ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत से शादी करना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें शाहरुख के साथ हैप्पी न्यू ईयर, बाजीराव मस्तानी, रामलीला, सुल्तान और बदलापुर ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने सबको रिजेक्ट कर दिया।

वर्कफ्रंट की बात करे तो अंकिता लोखंडे के करियर की शुरुआत टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से हुई थी। इसके बाद वह 'झलक दिखला जा' और 'कॉमिडी सर्कस' जैसे रियलिटी शो में भी नजर आईं। इसके बाद वह बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में अंकिता लोखंडे ने झलकारी बाई का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्हें अहमद खान (Ahmed Khan) की फिल्म 'बागी 3' (Baaghi 3) में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की बहन के किरदार में देखा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

Hormuz में जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर फिर बरसीं मिसाइलें; मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
Hormuz में जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर फिर बरसीं मिसाइलें; मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर