न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के 4 माह बाद तलाक की तैयारी में एक्ट्रेस, पति ने लगाए आरोप, 63 साल के मशहूर एक्टर का निधन

टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने चार महीने पहले नवंबर में चोरी-छिपे अपने मैनेजर और एक्टर अभिनीत कौशिक के साथ शादी कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 12:12:59

2 News : शादी के 4 माह बाद तलाक की तैयारी में एक्ट्रेस, पति ने लगाए आरोप, 63 साल के मशहूर एक्टर का निधन

टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने चार महीने पहले नवंबर में चोरी-छिपे अपने मैनेजर और एक्टर अभिनीत कौशिक के साथ शादी कर ली थी। अब लगता है कि रिश्ते में दरार आ गई है और अभिनीत ने अदिति पर कई आरोप लगाए हैं। अदिति को सीरियल 'रब से है दुआ', 'ये जादू है जिन्न का' और 'अपोलेना' जैसे शो से लोकप्रियता हासिल हुई है। वह पिछले साल ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में भी नजर आई थीं। अभिनीत ने एक इंटरव्यू में कहा कि हम रिलेशनशिप में थे और ज्यादातर लिव इन में ही रहे।

उसके आस-पास के सभी लोग, उसके को-स्टार और हर कोई हमारे बारे में जानता था। अदिति पिछले डेढ़ साल से शादी के लिए मुझ पर दबाव डाल रही थी और मैं उससे कहता था कि मैं शादी के लिए तैयार नहीं हूं लेकिन बाद में मैं राजी हो गया। फिर हमने नवंबर 2024 में शादी कर ली। उसकी एक शर्त थी कि उसके करिअर की वजह से बाहर किसी को पता नहीं चलना चाहिए। उसने रिक्वेस्ट की थी कि ये शादी सीक्रेट रहेगी। शादी पूरे रीति-रिवाज से हुई थी। हमने अपने घर में उसके भाई-बहनों, मेरे भाई-बहनों, हमारे माता-पिता की मौजूदगी में शादी कर ली।

हमारे पास दो पंडित थे, पूरी रीति-रिवाज से शादी हुई, 3-4 दिन का पूरा सब कुछ था। मेरे पास हमारी शादी, फेरे और हर चीज की 1000 तस्वीरें हैं। अभिनीत ने अदिति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप भी लगाया। अभिनीत ने कहा कि अदिति का उनके को-स्टार सामर्थ्य गुप्ता के साथ रिलेशन चल रहा है।

अदिति ने हमारी शादी को मानने से इंकार कर दिया और कहा कि ये शादी इन-वैलिड और मॉक ट्रायल थी। उसने अलग होने के लिए 25 लाख रुपए की डिमांड भी की है। ये सब होने के बाद दोनों के परिवारवालों के बीच काफी ज्यादा हाथापाई भी हुई और अदिति के पिता ने मुझे थप्पड़ भी मारा। बता दें इस मामले में अभी तक अदिति ने सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

aditi sharma,actress aditi sharma,abhineet kaushik,aditi abhineet,aditi abhineet divorce,aditi abhineet marriage,simon fisher becker,simon fisher becker death

‘हैरी पॉटर’ फेम ब्रिटिश अभिनेता साइमन फिशर-बेकर ने दुनिया को कहा अलविदा

'हैरी पॉटर', 'सॉर्सेरर्स स्टोन' और 'डॉक्टर हू' में अपने रोल से दिल जीतने वाले मशहूर ब्रिटिश एक्टर साइमन फिशर-बेकर का रविवार (9 मार्च) को निधन हो गया है। वे 63 साल के थे। उनकी पीआर टीम जाफरी मैनेजमेंट के किम बैरी और उनके पति टोनी ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की। बैरी ने कहा कि आज मैंने न केवल साइमन फिशर-बेकर के रूप में एक एक्टर को खोया है, बल्कि 15 साल पुराने दोस्त को भी खो दिया।

मैं उस फोन कॉल को कभी नहीं भूल सकता जो मैंने उन्हें तब किया था जब उन्हें बीबीसी के डॉक्टर हू में डोरियम मोल्दोवर की भूमिका निभाने का ऑफर मिला था। बैरी के पति टोनी ने फेसबुक के जरिए दुखद समाचार कंफर्म करते हुए लिखा कि सभी को नमस्कार। मैं टोनी हूं, साइमन को लेकर मेरे पास एक बहुत दुखद समाचार है। आज दोपहर 2:50 बजे उनका निधन हो गया। मैं इस अकाउंट को कुछ समय के लिए खुला रखूंगा।

मुझे अभी यकीन नहीं है कि मैं फिर से पोस्ट कर पाऊंगा या नहीं। धन्यवाद। फिशर का करिअर टेलीविजन, फिल्म और थिएटर तक फैला हुआ था। उन्हें 'डॉक्टर हू' में नीली चमड़ी वाले ब्लैक मार्केटर डोरियम माल्डोवर के रूप में और 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' में हफलपफ हाउस के दोस्ताना निवासी भूत फैट फ्रायर के रूप में जाना जाता था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी