भारतीय टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनकी उम्र 40 साल थी। हार्ट अटैक के बाद उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के विनर भी रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने टीवी के कई फेमस शो में काम किया। उन्हें मौजूदा दौर के सबसे अच्छे टीवी कलाकारों में गिना जाता था।
सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर पहुंची वैसे ही फैन्स गम में डूब गए। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर सुन सोशल मीडिया की जनता हैरत में पड़ गई। कई लोगों को तो यकीन तक नहीं हो रहा कि अपनी एक्टिंग के जरिए उनके दिलों में खास जगह बनाने वाला कलाकार अब उनके बीच नहीं रहा।
Bigg boss winner Siddharth shukla died due to heartattack😔🙏🏻@sidharth_shukla pic.twitter.com/63Nd2OD85N
— Faizu Siddiqui (@FaizuSiddiqui1) September 2, 2021
सिद्धार्थ का जन्म मुंबई में 1980 में हुआ था। उन्होंने मॉडल के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। 2005 में उन्होंने वर्ल्ड बेस्ट मॉडल का खिताब भी जीता था। बाद में वो टेलीविजन सीरियल्स में नजर आने लगे। सिद्धार्थ 'ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल-3', 'बालिका वधु' और 'दिल से दिल तक' जैसे सीरियल्स से मशहूर हुए। उन्होंने फियर फैक्टर सीजन 7 भी जीता था। सिद्धार्थ सावधान इंडिया और इंडिया गॉट टैलेंट जैसे शो भी होस्ट कर चुके हैं।
No more @sidharth_shukla RIP pic.twitter.com/25zpTVpuoC
— Jayesh jetawat (@Jayeshjetawat) September 2, 2021














