छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर और रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में निधन (Sidharth Shukla Death) हो गया। हार्ट अटैक के बाद उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार रात सोने से पहले उन्होंने कुछ दवाएं ली थीं। इसके बाद ही उन्हें हार्ट अटैक आया और वो फिर उठ नहीं पाए।














