हाल ही में कोरोना से ठीक हुए टीवी एक्टर रवि दुबे ने महज एक महीने के अंदर ही अपना 10 किलो वजन कम कर लिया। रवि दुबे ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन दिख रहा है। एक्टर की यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, कोरोना के समय रवि दुबे का वजन काफी बढ़ गया था। जिसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी का नतीजा है कि उन्होंने महज एक महीने के अंदर ही अपना 10 किलो वजन कम कर लिया।
रवि दुबे ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वो काफी पतले और फिट दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक महीने में बिना सप्लिमेंट्स और प्रोटीन शेक के ट्रांसफॉर्मेशन। बीते महीने में 12 जून को अचानक ही एक शूटिंग शेड्यूल आ गया और इसके लिए मुझे फिट दिखना था। लेकिन उस समय मैं फिट नहीं था। कोविड पॉजिटिव था तो रिकवरी मोड चल रहा था। मैं प्रोड्यूसर मोड में था और पंजाब में था। तो ये सारी चीजें एक साथ आ गईं और मेरा वजन 10 किलो बढ़ गया था।'














