न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रेयस और तुषार की फिल्म ‘कपकपी’ का टीजर आया सामने, राजकुमार की मूवी ‘मालिक’ अब इस दिन होगी रिलीज

श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर की जोड़ी ‘गोलमाल’ के बाद फिर से फैंस को हंसाने के लिए तैयार है। उनकी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी ‘कपकपी’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Apr 2025 9:01:39

2 News : श्रेयस और तुषार की फिल्म ‘कपकपी’ का टीजर आया सामने, राजकुमार की मूवी ‘मालिक’ अब इस दिन होगी रिलीज

श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर की जोड़ी ‘गोलमाल’ के बाद फिर से फैंस को हंसाने के लिए तैयार है। उनकी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी ‘कपकपी’ में दोनों को डर के सस्पेंस के साथ हंसी का तड़का लगाते हुए देखा जाएगा। आज शुक्रवार (25 अप्रैल) को फिल्म का टीजर रिलीज हो गया। इसे सबसे पहले आज ही रिलीज हुई प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की फिल्म ‘फुले’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाया गया है। यह साल 2023 की मलयालम हॉरर-कॉमेडी ‘रोमंचम’ की रीमेक बताई जा रही है। इस फिल्म का डायरेक्शन दिवंगत संगीत सिवन ने किया है।

‘कपकपी’ का टीजर मजेदार और अजीब दुनिया में ले जाता है, जहां दोस्तों का एक ग्रुप एक ओइजा बोर्ड के साथ खिलवाड़ करता है और इसी के ताने-बाने में लिखी कॉमेडी हंसी के दरवाजे खोलती है। तुषार और श्रेयस के बीच की शानदार केमिस्ट्री ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। सालों बाद फिर से यह जोड़ी अपनी बेहतरीन टाइमिंग और मजेदार बातचीत के साथ दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। उन्हें एक भूतियाघर को हंसी के ठहाकों में बदलते देखना फैंस के लिए पुरानी यादें ताजा करने वाला अनुभव होगा।

श्रेयस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टीजर रिलीज करते हुए लिखा, “यह आपके लिए है संगीत जी, हमें आपकी याद आती है। इसकी शुरुआत एक खेल से हुई थी…अब यह उनके साथ खेल रहा है। कपकपी – एक हॉरर कॉमेडी जो आपकी हंसी उड़ा देगी। टीजर अभी आया है! देखने की हिम्मत है? कपकपी 23 मई को सिर्फ सिनेमाघरों में।” फिल्म ब्रावो एंटरटेनमेंट के तहत जयेश पटेल और उमेश कुमार बंसल द्वारा निर्मित और जी स्टूडियो की प्रस्तुति है।

इसमें सोनिया राठी, सिद्धि इदनानी, अभिषेक कुमार, जय ठक्कर, वरुण पांडे, धीरेंद्र तिवारी और दिनकर शर्मा जैसे कलाकार भी हैं। इसे सौरभ आनंद और कुमार प्रियदर्शी ने लिखा है। इसके डायरेक्टर संगीत सिवन ने ‘क्या कूल हैं हम’ और ‘अपना सपना मनी मनी’ जैसी हिट फिल्में बनाई थी। संगीत (65) का पिछले साल निधन हो गया था।

2 News : श्रेयस और तुषार की फिल्म ‘कपकपी’ का टीजर आया सामने, राजकुमार की मूवी ‘मालिक’ अब इस दिन होगी रिलीज

राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ पहले 11 जून को होनी थी रिलीज लेकिन अब…

राजकुमार राव को काफी प्रतिभाशाली एक्टर माना जाता है। इन दिनों वे अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूल चूक माफ' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच उनकी एक और प्रमुख फिल्म मालिक को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दर्शकों को अब इस फिल्म का और इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। मेकर्स ने कुछ समय पहले फिल्म का पोस्टर जारी किया था।

इसमें राजकुमार गाड़ी के ऊपर खड़े हुए हैं और हाथ में बंदूक भी पकड़ी हुई है। इस पोस्टर के ऊपर टैगलाइन थी, “मालिक पैदा नहीं हुए तो क्या, बन तो सकते हैं।” इस पोस्टर के साथ रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया था। कैप्शन में लिखा था, “पूरे प्रदेश और देश पर राज करने आ रहे हैं मालिक! 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में राजकुमार राव मालिक के रूप में आने के लिए तैयार हैं।” हालांकि अब किन्हीं कारणों से रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। यह फिल्म अब 11 जुलाई को रिलीज होगी।

इसमें राजकुमार गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगे। राजकुमार की जोड़ी पहली बार वामिका गब्बी के साथ बनी है। फिल्म के डायरेक्टर पुलकित हैं। राजकुमार के करिअर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार समेत कई अवार्ड भी अपने नाम किए हैं। उन्होंने 'लव सेक्स और धोखा' से अपने एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी।

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल